भोजन ,पोषण एवं स्वच्छता तथा पोषण के मूल तत्व एवं मानव विकास पुस्तक का हुआ विमोचन
वाराणसी- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी द्वारा श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज गृह विज्ञान की संकायाध्यक्ष डॉ० अनीता सिंह द्वारा रचित( लिखित) भोजन ,पोषण एवं स्वच्छता तथा पोषण के मूल तत्व एवं मानव विकास का विमोचन किया गया।
पोषण के मूल तत्व एवं मानव विकास किताब अंतर्गत मानव विकास विषय में सहयोग लेखन कार्य बी.के.एम कॉलेज की डॉ० अंशु शुक्ला द्वारा भी किया गया है।
कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दोनों पुस्तके नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत हैं जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होंगी।
उक्त अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय प्रोफ़ेसर शशि देवी सिंह डीन मानविकी संकाय आदि प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही ।

