Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर में वर्षा के कारण जल जमाव की समस्या लेकर महिलाओं ने...

नगर में वर्षा के कारण जल जमाव की समस्या लेकर महिलाओं ने ओवरब्रिज पर चक्काजाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

लगातार वर्षा के कारण नगर में उत्पन्न जल जमाव की समस्या लेकर महिलाओं ने ज़िले के विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर विरोध प्रदर्शन कर लगाया किया चक्का जाम।

गाजीपुर- विगत दिनों लगातार हुई बारिश से नगर क्षेत्र के सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चारों तरफ जल-जमाव के कारण लोगो की आवागमन की समस्याओं को बढ़ा दिया है। वही आज ज़िले विश्वेवरगंज, रौजा क्षेत्र के कई इलाकों में घुठने भर पानी लगने के साथ ही सैकड़ों लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इससे परेशान और  आक्रोशित दर्जनों महिलाओं गुरुवार को दिन में दोबारा विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया।

फ़ोटो-जल जमाव की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं

इससे आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मालूम हो कि बीते दिनों लगातार बारिश हुई थी। इससे विकास भवन, मिश्रबाजार, पीरनगर, चंद्रशेखर नगर कालोनी, रौजा क्षेत्र के बरहनिया, रजदेपुर देहाती, टेढ़वा सहित अन्य इलाकों में जल-जमाव हो गया था। बारिश थमने के एक-दो दिन बाद नगर के अन्य इलाकों का पानी तो निकल गया।

लेकिन रौजा क्षेत्र के टेढ़वा, बरहनिया सहित अन्य इलाकों में जल-जमाव लगा रहा। इससे आक्रोशित लोगों ने बीते सोमवार को विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे ए़डीएम अरुण कुमार सिंह ने जाम करने वालों से बातचीत करते हुए शीघ्र पानी निकासी का भरोसा दिलाया था।

बावजूद इसके आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे गुरुवार को दिन में दोबारा परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।और दर्जनों महिलाएं विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर पहुंच गई और हो-हल्ला के बीच जाम लगा दिया। जाम होते ही आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

जानकारी होते ही सदर कोतवाल दीपेंद्र सिंह और यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !