बुलेट मोटर साइकिल के नीचे दबकर युवक की हुई मौत
जमानियां/गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र गढ़ही गांव के युवक की मौत बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दब जाने के कारण युवक की मौके पर मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गढ़ही गांव निवासी शशिकांत उम्र 30 वर्ष रात्रि के करीब 9:30 बजे के करीब अपनी बुलेट मोटर साइकिल से घर वापस जा रहा था कि घर से फोन आया अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुवे कहा कि दस मिनट में घर पहुच जाऊँगा।
लेकिन कुछ देर बीत जाने के बाद जब शशिकांत घर नही आया तो तो वह अपने देवर मुन्ना से कहने लगी कि बोले थे कि दस मिनट में हम घर पहुच रहे है और आधे घण्टे से अधिक हो गया नही आये।तब मुन्ना घर से कुछ देर बाद निकला तो घर से कुछ दूर जामवंत कुशवाहा के डेरा के पास गली किनारे धान के खेत मे शशिकांत गिरा हुआ है और बुलेट मोटरसाइकिल उसके ऊपर पड़ी हुई है।
यह घटना देखकर मुन्ना चीखने चिल्लाने लगा। रात को चीखने चिल्लाने की बात सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुचे व बुलेट हटाकर शशिकांत को बाहर निकले। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गये। परिजनों ने शशिकांत को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना लोगो ने रात में ही पुलिस को दे दिया था। पुलिस मौके मुआयना भी किया। शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अमित पाण्डे अपने हमराहियों के साथ पहुच कर शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया है।
वही घर वालो का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शशिकांत के दाहिने हाथ पर चोट, सोने पर जलने व चोट के निशान व गर्दन के नीचे काले रंग का दाग कुछ दूर रख दिख रहा है। शशिकांत की शादी जंगीपुर क्षेत्र के मानपुर टिकरी गांव में हुई थी। शशिकांत को 12 साल की एक बेटी व 7 साल का एक बेटा है। इस घटना से शशिकांत की पत्नी कंचन देवी व मॉ , पिता व बच्चों का रो रो के बुरा हाल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानन्द राय ने बताया कि मृतक के भाई अवधेश यादव ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

