Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा बैंक परिसर में किया गया...

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा बैंक परिसर में किया गया निरीक्षण।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा बैंक परिसर में किया गया निरीक्षण।

ज़मानियां/ गाजीपुर-नगर क्षेत्र में स्थित बैंको में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर का सोमवार को क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बैंको में आये लोगो को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये।

फ़ोटो-कस्बा स्थित यूनियन बैंक में निरीक्षक करते क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेन्द्र कृष्ण

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने की दृष्टि से नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक‚ यूनियन बैंक आदि का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक में संचालित सीसीटीवी कैमरे को देखा। इसके साथ ही बैंक में लगे सायरन को भी चेक किया और मौके पर मौजूद गार्ड से जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने बैंक में बिना मतलब खड़े लोगों को फटकार लगाई और चेताया कि बिना काम बैंक के अंदर अथवा आस पास न घुमे। पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में सीओ हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि रिटिन चेकिंग के तहत नगर स्थित बैंकों का निरीक्षण किया गया है और बैंक के प्रबंधकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !