जमानिया/गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित जमानिया उपजिलाधिकारी एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को स्थानांतरण कर जिले में संबद्ध कर दिया।
वही उनके स्थान पर नवागत महिला उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को राजकीय दायित्वों के निर्वहन एवं शासकीय कार्यहित में प्रशासनिक आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
नवागत उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिये।
वही उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और साफ सफाई के निर्देश दिये।

