फ़ोटो- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत बेटाबर में आयोजित कार्यक्रम में अनाज से भरा बैग प्रदान करती उपजिलाधिकारी ज़मानीया प्रतिभा मिश्र
जमानिया/ गाजीपुर- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया गया। जिस दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के दौरान सरकारी गल्ले की दुकान पर बैग में मुफ्त राशन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दौरान उपजिलाधिकारी ज़मानीया प्रतिभा मिश्र द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्षेत्र स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का परीक्षण कर जायजा लिया। अन्न महोत्सव मनाने के लिए सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के आगे टेन्ट लगाकर गुब्बारों से सजाया गया था। राशन कार्ड उपभोक्ताओं को फील गुड कराया जा सकें। इसके लिए कोटेदारों द्वारा 100 राशन कार्ड धारकों को आमंत्रण पत्र भेजकर बुलाया गया था।
राशन लेने वाले सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीविजन के माध्यम से संबोधन को सुना। तत्पश्च्यात जलपान ग्रहण कराकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत सरकारी बैग में आमंत्रित मुख्य अतिथि के माध्यम से मुफ्त राशन दिया गया।
क्षेत्र के हरपुर, जमानिया कस्बा ,बेटाबर,बरुईन, अभईपुर, नईबजार, गायघाट, रामपुर फुफुआंव‚ रोहुणा‚ देवढ़ी, धुस्का‚ हेतिमपुर सहित सभी ग्रामों में राशन का वितरण किया गया।

