Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "बापू बाजार" का आयोजन हुआ

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “बापू बाजार” का आयोजन हुआ

 बापू बाजार में कम मूल्य पर वस्तु पाकर गरीबों के चेहरे खिले

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुईन में “बापू बाजार” का आयोजन किया गया। जिसका कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

फोटो- बापू बाजार का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ  करते कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह

जिस दौरान कर श्री सिंह ने महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार द्वारा आयोजित इस बाजार को अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपने कम आय वर्ग के लोगों तथा गरीब नागरिकों की मदद करें। यह आयोजन जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है इसके लिए हम सबको अपने बजट का कुछ भाग समाज सेवा हेतु रखना होगा।

फोटो- बापू बाजार में लगी लोगों की भीड़

बापू बाजार में कुल आठ कैश काउंटर संभालने वाले शिविरार्थी दीक्षा जायसवाल अंकिता सिंह पूजा कुमारी यादव जयशंकर गुप्ता कीर्ति सिंह रूही खातून आकांक्षा गुप्ता प्रीति यादव सहित चारो इकाइयों के स्वयं सेवक सेविकाएं सहित महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी  द्वारा बापू बाजार में कम्बल साड़ी स्वेटर कुर्ते पायजामें,  ती शर्ट, पैंट, कोट जींस , जूते- चप्पल , रूमाल, कापी और पेन , पेंसिल, कटर, रबर लोगो के दैनिक जीवन मे उपयोग करने वाली सभी वस्तुओं को कम मूल्य  एक दो तीन चार पांच रुपए में प्रदान किया।

कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि बापू बाजार का उद्देश्य स्वाभिमान की रक्षा के साथ कम मूल्य पर सामग्री उन्हें उनके बजट में उपलब्ध कराकर उनके चेहरे पर खुशी लाना हमारा उद्देश्य है।

बौद्धिक कार्यक्रम में समाज सेवा के संबद्धता में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह ने सेवा योजन कार्यक्रम से सम्बद्ध सभी के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना को सतत जारी रखने की अपील की।उन्होंने सेवा कर्म को मनुष्य का सबसे उत्तम कार्य बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने एवं संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने तथा आभार इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र ने किया।बापू बाजार का कुशल संयोजन इसकी द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने किया। 

उक्त मौके पर महाविद्या के पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह,उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव,डॉक्टर श्रीमती विमला देवी, डॉ.विजय श्याम पांडेय, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.संजय कुमार सिंह,डॉ.राकेश कुमार सिंह ,डॉ .रविन्द्र कुमार मिश्र,मनोज कुमार सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,सूरज कुमार जायसवाल ,चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय कोतवाली के आरक्षी एवं  क्षेत्र के गणमान्य नागरिक

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !