जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमवार को दिनांक 15 फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन जमानिया के अधीक्षक डॉ. पी.के.श्रीवास्तव मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया सरस्वती वंदना प्रियांशु सिंह,अंकिता सिंह एवं नीलू यादव द्वारा तथा स्वागत गीत प्रियंका यादव ने प्रस्तुत किया।
जिस दौरान श्री श्रीवास्तव ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है।आप सभी अपने को स्वस्थ बनाए रखते हुए समाज सेवा के कार्य को उत्साह पूर्वक पूर्ण करें, क्योंकि समाज सेवा सबसे उत्तम कार्य है जो मनुष्य होने के नाते हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने काम से दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाएं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लछि राम सिंह यादव ने शिविरार्थियों के सेवा संकल्प की सराहना करते हुए कोविड 19 महामारी ने हमें स्वच्छता को आदत में तब्दील करने को बाध्य किया है इसे हमें करना भी चाहिए। महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं बिहार के कैमूर जनपद में जिला पंचायत सदस्य आंनद सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने शिविरार्थी जीवन की बात रखते हुए भावुक शब्दों में संस्था के प्राध्यापक कर्मचारियों के आशीर्वाद हेतु आभार जताया।
महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन सिंहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य तथा सेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने शिविर में सीखे व्यवहार को अपने जीवन में उतारने की अपील की साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरोना के कारण लाक डॉउन काल में पूर्व स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा की गई उल्लेखनीय सेवा हेतु शना परवीन, वर्तिका सिंह,बुशरा परवीन,सुनील कुमार चौरसिया,राहुल कुमार गुप्ता,रूही खातून,पवन कुमार चौरसिया सहित दर्जन भर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने तथा सफल संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।
उक्त मौके पर उमेश , रिजवान,विनय कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह, डॉ.बिपिन कुमार ,अवधेश कुमार राव, प्रदीप कुमार सिंह,सूरज कुमार जायसवाल,सुनील कुमार चौरसिया सहित महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।


