Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविश्व कैंसर दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

विश्व कैंसर दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व कैंसर दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन के अधीक्षक द्वारा लोगो किया गया जागरूक।

जमानियां / गाजीपुर-स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन का आयोजन किया गया।

फोटो – कैंसर के बारे में लोगों को बताते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन के अधीक्षक डा.पी.के.श्रीवास्तव व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विशेषज्ञ वक्ता एवं मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन के अधीक्षक डा.पी.के.श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में स्वयं सेवक, सेविकाओं को संबोधित करते हुए। कैंसर दिवस पर संबोधित करते हुए कहाँ कि आज के परिवेश में कैंसर एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। यह किसी  भी उम्र मैं हो सकता है स्त्री और पुरुष दोनों लिंगों में मानव शरीर के सभी जीवित कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल ग्यारह लाख कैंसर के मामले आना एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्टर के अनुसार पुरुषों को मौखिक, फेफड़े, ग्रासनलिका एवं पेट के कैंसर होते हैं तो महिलाओं को गर्भाशय, ग्रीवा, स्तन तथा मौखिक गुहा के संकेत मिलते हैं । आज वर्तमान में भारत में कैंसर के कारण मृत्युदर पचास प्रतिशत है। ऐसे में हमें जागरूक रहकर, अपने खानपान पर नियंत्रण के साथ इसे हराया जा सकता है।

कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में अपनी बात बेबाकी से रखने हेतु आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शरद कुमार ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम संयोजक एवं सम्बन्धित समस्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जागरूक रहने की अपील की। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के संयोजन में की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय आई.क्यू.ए.सी.प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार,डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र, प्रो.रामलखन यादव, प्रो.सुनील कुमार चौधरी,प्रो.बिपिन कुमार, प्रो. अखिलेश कुमार जायसवाल,विनय सिंह आदि ने विचार रखे।

स्वयंसेविका आकांक्षा तिवारी,ज्योति सिंह,प्रिंसी जायसवाल,प्रियंका यादव,स्वयंसेवक रामानन्द पासवान आदि ने जिज्ञासा के प्रश्न कर लोगों को विशेषज्ञ वार्तालाप से ज्ञानवर्धन कराया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह,सूरज कुमार जायसवाल,कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !