वाराणसी – इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 312 की चेयरमैन नुसरत राशिद आज इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की आधिकारिक यात्रा पर रही। इस दौरान यात्रा के प्रथम चरण में उन्होने क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यों का अवलोकन किया।
जिस दौरान उन्होंने क्लब द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की साथ नुसरत राशिद ने क्लब की ओर से सेन्ट जूड चाइल्ड केयर सेन्टर को सिलाई मशीन प्रदान किया। साथ ही बच्चों के लिए स्टेशनरी,चाकलेट व कोविड19 की समस्या को ध्यान में रखकर सेनेटाइजर प्रदान किया गया। जिसके बाद आयोजित कार्यक्रम में छात्रा नेहा को स्वावलंबी बनाने हेतु सहयोग करते हुए साईकिल व आंगनबाड़ी की बच्चियों को सेनेटरी पैड प्रदान किया गया। इस मौके पर क्लब की पत्रिका परिचर्चा का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्षा धारिणी गुप्ता ने की। इस अवसर पर इनरव्हील सदस्याएं रचना अग्रवाल, नुपूर, शिवा, शिप्रा, नीता, सोनल, ममता, सुप्रिया, श्वेता, मीनू, रेखा आदि उपस्थित थी।


