जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर विधुत विभाग द्वारा औद्योगिक और घरेलू विधुत उपभोक्ताओं की बुधवार को विधुत परीक्षण अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा जाँच किया गया। जिस दौरान जांच टीम द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित जानकारी दी गई।
विभाग द्वारा चेकिंग सूचना से दूकानदारों में हडकंप मचा रही और विधुत विभाग की ओर से चेकिंग की खबर जैसे ही नगर के लोगों और दूकानदारों को हुई तो दुकान संचालक दूकाने बंद कर नौ दो ग्यारह हो गये। विभाग कि ओर से चेकिंग लोदीपुर‚ चौधरी मोहल्ला‚ कस्बा बाजार सहित अन्य स्थानों पर की गयी और लोगाें को विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी।
इस संबंध में एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से औद्योगिक और घरेलू विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दिया गया है विधुत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं और सरकार दोनों को होगा।
जेई इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि इस योजनाक का लाभ 31 जनवरी तक मिलेगा इसके साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की भी जांच जा रही है और विधुत अधिभार को भी परखा जा रहा है। साथ ही टीम द्वारा सभी छोटे एवं बड़े बकायेदारों से बिल समय से जमा करने की अपील की।
जाँच टीम में जेई इन्द्रजीत पटेल‚ लाइनमैन मुन्ना प्रसाद‚ एहसानुल हक‚ जन्नत‚ सुनील‚ मुकेश‚ विक्की चौरसिया आदि मौजूद रहे।


