जमानियां / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित नगर पालिका विभाग द्वारा संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में रखे गए पशुओं के साथ विभागी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा वहाँ रखें गये पशुओं के साथ किये जा रहे लापरवाही और अमानविय कार्य प्रणाली के और धमकी देने के खिलाफ मनोतीन सभासद जयप्रकाश गुप्ता एवं उनके समर्थकों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा।
लेकिन नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य में पूर्ण रूप से लापरवाही बरत रहे है। जिसके कारण गोवंशों कि मौत हो रही है और उसे बखूबी छुपाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
कहा कि ये कर्मचारी इतने निर्मम हो गये है कि गोवंशों को पशु अस्पताल के परिसर में ही जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया जा रहा है। दक्षिण भारत के हिन्दी प्रचारक रहे कमला राम गुप्ता ने धरने का समर्थन करते हुए कहाँ कि जब तक जांच नहीं होगी तब तक धरना पर बैठे रहेगें।
इस अवसर पर रामचन्दर राम‚ पुष्पा चौधरी‚ ममता चौधरी‚ मुन्नू खां‚ जितेन्द्र जायसवाल‚ भानू गुप्ता‚ अभिषेक कुमार मौर्य‚ रामेश्वर चौधरी‚ विशाल वर्मा‚ राजू यादव आदि मौजूद रहे।


