अल्पसंख्यक विभाग गाजीपुर के चेयरमैन पद पर चुने जाने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मोहम्मद सैफ सिद्धकी का हुवा जोरदार स्वागत
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मोहम्मद सैफ सिद्धकी को अल्पसंख्यक विभाग गाजीपुर का चेयरमैन पद पर चुने जाने के बाद दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ज़िन्दा बाद के नारे के साथ सैफ सिद्धकी का दिलदारनगर से जमानिया के रास्ते में जगह-जगह पर धूमधाम से स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन मोहम्मद सैफ सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय कांग्रेस पार्टी की आधारशिला बनकर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अल्पसंख्यकों का मान सम्मान सुरक्षित है अल्पसंख्यक की लड़ाई कांग्रेस जोरदार तरीके से लड़ रही है और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नसीम खान, भदौरा ब्लाक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा, कांग्रेस के जिला सचिव युगल किशोर, फैजान अहमद, एहसान रजा, सोनू भाई,आसिफ तुफैल खान, जफर अंसारी, कारी असद, शकील खान, रोशन राम मोतीलाल राम, राकेश सिंह, विद्याशंकर, सहाना खातून सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वागत किया


