Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएन.सी.सी. भर्ती प्रक्रिया में छात्र सैनिकों के छूटे छक्के

एन.सी.सी. भर्ती प्रक्रिया में छात्र सैनिकों के छूटे छक्के

 भर्ती हेतु शारीरिक परीक्षण में छात्र सैनिकों के छूटे छक्के

जमानियां/ गाज़ीपुर -क्षेत्र स्थित स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को स्कूल प्रांगण में 91यू.पी.बटालियन एन.सी.सी. मुगलसराय से आए अधिकारी कर्नल एस.के. गोस्वामी की देखरेख में छात्र सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित हुई।

फ़ोटो- हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र सैनिकों के शारीरिक माप- दण्ड का परीक्षण करते  यू ०पी० 91- बटालियन एनसीसी अधिकारी 

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी और भेदभाव रहित सम्पन्न कराने हेतु मुगलसराय के यू ०पी० 91- बटालियन एन.सी.सी. अधिकारियों में पर हर प्रकार के तरीकों जैसे में लम्बी दौड़ , शारीरिक माप- दण्ड होने के बाद लिखित परीक्षा करायी गयी जिससे देश को अच्छे और ईमानदार जवान मिल सकें भर्ती को लेकर युवक,युवतियों में  काफी उत्साह देखने को मिला। 

जिस दौरान एन.सी.सी.ऑफिसर कैप्टन (डॉ.) अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया की एन.सी.सी. में छात्र सैनिक के रूप में भर्ती हेतु कुल 156 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जबकि भर्ती हेतु कुल 142 छात्र-छात्राओं ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया जिसमें सी प्रमाण पत्र के लिए एस. डब्ल्यू. 4 और एस. डी.31 ने प्रतिभाग किया वहीं B प्रमाण पत्र में एस.डी 99 और एस.डब्ल्यू 22 की संख्या में सम्मिलित हुए।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने सफतापूर्वक भर्ती आयोजित कराने हेतु समादेश अधिकारी व 91 यू.पी.बटालियन के सम्बद्ध अधिकारियों सहित कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर 91 यू.पी.बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल तरुण कुमार खन्ना, सूबेदार लखबीर सिंह, नरेंद्र जी, हवलदार धर्मेंद्र, गणेश प्रसाद ,प्रेम बहादुर थापा, दिनेश कुमार और ट्रेनिंग बाबू राजेंद्र तिवारी,सीनियर अंडर ऑफिसर कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !