Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजनता को धोखा देने वाले प्रत्याशी नही हैं राजनीति के काबिल

जनता को धोखा देने वाले प्रत्याशी नही हैं राजनीति के काबिल

जनता को धोखा देने वाले प्रत्याशी नही हैं राजनीति के काबिल * आशुतोष सिन्हा

जमानिया/ गाजीपुर- क्षेत्र स्थित कुमार मैरेजलान में बुद्धवार  को अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सभा की गई। जिससे आगामी चुनाव को लेकर को लेकर पार्टी के वरिष्ठ समाजवादी कार्यकारिणी पदाधिकारी और कार्यकताओ संग चुनाव पर चर्चा की गयी।

फोटो-  स्नातक विधानसभा परिषद  प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का स्वागत करते विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा की तम्बू उखड़ चुकी है कि वह कहतें है‚ करते नहीं‚ केवल मन की बात करतें है‚ सुनते नहीं है‚ इस बार समाजवादी आंधी चलेगी। और समाजवादी पार्टी के युवा उत्साह से भरे हुए है आगामी चुनाव में जीत समाजवादी की होगी।

वर्तमान सरकार में युवा , अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और देश–प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अराजकता का माहौल है‚ समाजवादियों को बिना कारण मुकदमों में फसाये जा रहे हैं।

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जो विधायक 18 वर्षों से स्नातक का प्रतिनिधित्व कर रहें‚ वह काफी बेरोजगारी और स्नातक को साथ लेकर आवाज़ उठाई नही क्षेत्र में 18 वर्षों तक रहने के बाद भी उनको कोई जानता के बारे में नही रहा है। ऐसे लोगों को राजनीति में  रहने का अधिकार नही जो कभी स्नातक बेरोजगार शिक्षक, अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों के आवाज को लेकर सदन में सवाल उठाया ही नही जनादेश उनके खिलाफ है 18 साल रहने के बाद भी उनका लोग चेहरा नही देख पाए है। प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा जीत के प्रति काफी उत्साहित लग रहे थे और कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य का है।

पूर्व मन्त्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते है हमे सतर्क रहने की जरूरत है हम समाजवादी के लोगों को हर बूथ को मजबूत करना है।

इस मौके पर कन्हैया विश्वकर्मा, निजामुद्दीन, अशोक विन्द, दयाशंकर यादव, मेराज यादव, अम्बरीष यादव, रजनीश यादव, सियाराम यादव, विपुल सिंह, गोपाल जायसवाल, इशरार खाँ, वीरेन्द्र यादव, कृष्णानन्द यादव, रणविजय यादव, शिवबचन यादव, शिव शंकर शर्मा, हरिबंश यादव, पंकज निगम, सलीम, टुन्ना यादव, दीपू यादव, कांति देवी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष सद्दाम खाँ ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !