Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पुलिस से हल्की धड़प

सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पुलिस से हल्की धड़प

गाजीपुर–  जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव सत्या ने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पुलिस से हल्की धड़प के बाद पांच सूत्री मांगों का पत्रक जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य के प्रतिनिधि  को पत्रक सौंपा।

सपा कार्यालय से सुबह करीब 11 बजे जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव सत्या, नेता डा. समीर सिंह व अन्य कार्यकर्ता जिलाधिकारी को पत्रक देने के लिए जैसी ही बाहर निकले, शहर कोतवाल दिलीप सिंह ने गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी और पुलिस कर्मियों के साथ रोक लिया इसको लेकर पुलिस और नेताओं में झड़प होने लगी जिस पर  सपा नेता  अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई पुलिस से वार्ता के बाद कोतवाल ने पांच लोगों को पत्रक देने जाने की अनुमति दी।

इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कर पत्रक सौंपा पत्रक में  जिले के समस्त सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का संकट है जिससे किसानों की समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाए, सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत जंजीरपुर, अहिरपुरवा के पास नगरपालिका का कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है, बीमारी गांव में फैलने की संभावना है, तत्काल रोक लगाई जाए।

विधुत विभाग वर्कशाप से घटिया किस्म का ट्रांसफार्मर बनाया जा रहा है, जो लगने के तुरंत बाद जल जा रहा है। मरम्मत हो रहे ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता की जांच कराई, कमेटी बनाकर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाए। जिले के समस्य विद्यालयों में फीस वसूली पर रोक लगाई जाए (जब शिक्षा नहीं तो फीस नहीं) और फतेउल्लाहपुर स्थित सुखविर एग्रो एनर्जी से जली हुई राख से प्रदूषण फैल रहा है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों  को  काफी परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। पावर प्लांट को विधि सम्मत रोक लगाई जाए ताकि प्रदूषण से आमजन को नुकसान न पहुंचे।

इस दौरान  दौरान राजेश यादव, सदानंद यादव, विनोद पाल, रामसेवक, शक्ति त्रिपाठी, अखिलेश, संजय, रामाशीष, नागेंद्र, नीरज आदि मौजूद थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !