निजीकरण नीति व्यवस्था के नाम पर वर्तमान सरकार आम जनता के साथ कर रहीे है धोखा– मन्नु सिंह
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– नगर स्थित विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामनें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड व्यवस्था निजीकरण माेदी –योगी मुर्दाबाद नारें के साथ के विरोध प्रदर्शन 7 वें दिन भी जारी रहा।
फोटों–निजीकरण के विरोध में धरना में सभा को सम्बोधित करतें पूर्व कैबेनेट मंत्री के प्रतिनिधि मन्नु सिंह
सोमवार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड व्यवस्था निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहेे विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का साथ देतें हुए पूर्व कैबेनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नु सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर विधुत विभाग के कर्मचारियों के मांग को जायज ठहराया। साथ ही कहाँ कि वर्तमान सरकार के इस नीति व्यवस्था से किसान‚ गरीब जनता‚ बेरोजगारी‚ और समाज में अराजकता माहौल होगा। लेकिन सरकारी व्यवस्था को निजी हाथों में सौपकर इनाका सौदा कर रहीं है।
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के प्रस्ताव पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहाँ कि पूर्वांचल के निजीकरण के फैसले से कर्मचारियों के भविष्य के सामने अंधेरा दिखाई दे रहा है।
अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि बिजली के निजीकरण होने से आम जनमानस किसान छोटे व्यापारी और छोटे किसानों को महंगी विजली प्राप्त होगी जिससे आम जनमानस किसान और छोटे व्यापारी विजली से वंचित रह जाएंगे। सुदर्शन सिंह में कहा कि सरकार से अपील है कि सरकार प्रबंधन को निर्देशित करे कि संघर्ष समिति के नेताओ से वार्ता कर सकरात्मक फैसले ले।
सभा मे मुख्य रूप से सहायक अभियंता विजय यादव, श्यामनारायण, गुप्तेश्वर सिंह, जेई तपस कुमार,इंद्रजीत पटेल, दुर्गविजय प्रसाद, रविन्द्र यादव, कपिल गुप्ता, मदन यादव, रामप्रवेश राम, धर्मेंद्र यादव, पीयूष कुमार, जीवन वर्मा, विजय पटेल, अशोक यादव, सलीम, विनय तिवारी,प्रमोद यादव , अरविंद, राकेश, अनीश, अखिलेश, मीटर रीडर सोनू तिवारी, राकेश चौबे, चंद्रशेखर तिवारी, राघवेंद्र, बिक्की, नगर अध्यक्ष सद्दाम खान , विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव और पार्टी कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद रहेआदि लोग उपस्थित रहे।

