जमानियॉं ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेंत्र स्थित चितावनपट्टी गाँव के 35 वर्षीय युवक नें सोमवार को पारिवारिक कलह के कारण दोपहर के 12 बजे के करीब अपने घर के कमरे में जाकर युवक ने लगायीं फाँसी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तावनपट्टी गांव निवासी विंध्याचल यादव का 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव ने सोमवार को घरेलू विवाद में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कार लिया। फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने की सूचना सें परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामींणों ने बताया कि अखिलेश और कमलेश दो भाई है जो अलग अलग रहते है। अखिलेश अपना घर बनवा रहा था और अज्ञात कारणों ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने मकान के पंखे के हुंक में रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
इस संबंध में देवरियाँ चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिवाठी ने बताया कि युवक अखिलेश कि मौत फांसी लगाने से हुई है‚ उसके गले में रस्सी का निशान था। परिजनों की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गयी हैं।


