Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकार्यवाही जमानियां एसडीएम ने छापेमारी कर मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को किया...

कार्यवाही जमानियां एसडीएम ने छापेमारी कर मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को किया सीज

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र में अवैध रूप से होरहे मिट्टी खनन विभिन्न थाना क्षेत्रों में जोरों पर चल रहा है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम डा0 हर्षिता तिवारी ने आज लावलश्कर के साथ चक्काबांध के समीप‌ खनन में लिप्त मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरो एवं एक रैपर को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम की इस छापेमारी के चलते खनन माफियाओं में हडकंम्प की स्थिति बनी हुई है।

उन्होनें‌ बताया अगर किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन की शिकायत मिलेगी, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की होगी। साथ ही कहा कि खन‌न में लिप्त ट्रैक्टर आदि के पकडे जाने पर सीज की कार्यवाई के साथ ही जुर्माने के साथ एफआईआर की कार्यवाही भी होगी। मालूम हो कि शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक-टोक धडल्ले से चलाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि खनन माफियाओं व इसमें लिप्त लोगों की साठगांठ का ही नतीजा है कि जमानिया के गंगबरार सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर दिन रात खनन जारी है। इस सम्बन्ध में एसडीएम डा0हर्षिता तिवारी ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन नहीं होने दिया जायेगा। पकडे जाने पर ऐसे लोगों के वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !