Tuesday, July 7, 2026
Homeसम्मानउपनिरीक्षक से निरीक्षक बने महेंद्र कुमार यादव व कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह...

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने महेंद्र कुमार यादव व कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह बने हेड कांस्टेबल

जमानिया/गाजीपुर जमानिया कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव को निरीक्षक व कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह को हेडकांस्टेबल के पद पर पदोन्नति की गई ।

जमानिया कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली में तैनात महेंद्र कुमार यादव जो की उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे वह बहुत ही शांत स्वभाव के तेजतर्राक है, उनके प्रतिभा और स्वभाव से ही 20 मई को उनको जारी पदोन्नति सूची में निरीक्षक का स्थान प्राप्त हुआ है । वही यहभी बताया की कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह भी बहुत ही तेजतर्राक और अपने कार्य के प्रति बहुत ही जिम्मेदार हैं व कोतवाली के कारखास के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं, क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने महेंद्र कुमार यादव की वर्दी पर तीसरा स्टार लगाया व कास्टेबल अरुण कुमार सिंह को हेडकांस्टेबल का पट्टी लगाकर बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !