ज़मानिया के सोनवल गाँव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।
ज़मानिया – स्थानीय क्षेत्र के सुहवल ब्लाक अंतर्गत सोनवल गाँव प्राथमिक विद्यालय में आज शुक्रवार को पीटीए ( शिक्षक एवं अभिभावकों) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ ए आर पी संत कुमार गुप्ता ने किया।इस दौरान कक्षा एक में अध्यनरत छात्रों के अभिभावकों को गीष्मावकाश प्रिंटेड होम वर्क का बुकलेट वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा कहा कि स्वच्छ जल के उपयोग व हीट वेव के साथ ग्रीष्म अवकाश में बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहे।
इसलिए कक्षा एक के छात्रो के सभी अभिभावकों को बुलाकर ग्रीष्मावकाश पर छात्रों के लिए ग्रीष्मावकाश होमवर्क का बुकलेट देकर सभी को बताया गया कि कक्षा एक के स्कूल रेडिनस के तहत ग्रीष्मावकाश में छात्रों से कार्य पूर्ण कर ले ताकि निपुण का लक्ष्य हासिंल किया जा सके। वहीं ए आर पी संत कुमार गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से का ही नतीजा है कि 12 विद्यालयों के साथ ही सोनवल प्राथमिक विद्यालय भी निपुण विद्यालय में शामिल किया गया ।
उन्होनें कहा कि इसी वर्ष 2023 तक सभी संकुल विद्यालय को भी निपुण विद्यालय की कवायत पूर्ण हो जायेगा बैठक के अंत में कक्षा एक के सभी अभिभावकों को कक्षा एक की नोडल टीचर डेजी शर्मा और ए आर पी संत कुमार गुप्ता द्वारा ग्रीष्म अवकाश में प्रिंट रिच मटेरियल के रूप में कार्य वितरित दिया गया। जिसे देखकर अभिभावक बड़े ही प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर अध्यापिका गुड्डी गुप्ता,मंजू पाल,जय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

