Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा...

गाज़ीपुर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

गाज़ीपुर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के सीसीए कमेटी के द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।कार्यक्रम की शुभारंभ म्यूजिक टीचर श्री अजीत सिंह के मार्गदर्शन में अदिती पांडे कक्षा 5 यशोदा के भूमिका में, सौरव राय कक्षा 4 कृष्ण की भूमिका में वात्सल्यता से परिपूर्ण अभिनय किया गया जिस अभिनय को छाया मिश्रा कक्षा 4 ने ‘मां मुझे आंचल में छुपा ले’ गाने का स्वर देकर और जीवंत कर दिया ।

वही इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम आदित्य पांडे कक्षा 5 यशोदा की भूमिका में तथा अंकिता सिंह कक्षा 7 कृष्ण की भूमिका में अभिनय तथा दिव्या कुशवाहा कक्षा 7 और अंशिका यादव कक्षा 9 द्वारा ‘रिश्ता तेरा मेरा सबसे है आला ‘ गाने का मनमोहक स्वर दिया गया जो सभी दर्शकों को माता और पुत्र के प्रगाढ़ प्रेम के भावनाओं में गोता लगाने पर मजबूर कर दिया ।

आर्गन पर कंदर्प तिवारी कक्षा 10 तथा गिटार पर स्वयं अजीत सिंह थे । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को मातृ दिवस की बधाई देते हुए मां की महानता को बताया । उन्होंने कहा कि मां अपने संतान के लिए दुनिया की सबसे साहसी और कर्मठी हीरो होती है। वास्तव में मां संसार के सभी सुखों का मूल होती है।

मां है तो दुनिया रंगीन है, फूलों में महक है, हवा भी सुखकारी है और सर्वत्र प्रकाश ही प्रकाश अन्यथा सब विरान और रेगिस्तान है । उन्होंने अंत में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी को इस विद्यालय को महान ऊंचाई पर ले जाने हेतु स्वतंत्रता एवं सुविधा प्रदान करने के लिए आभार जताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की ।

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी , विद्यालय की सीसीए कमेटी , म्यूजिक टीम, सभी प्रतिभागी विद्यार्थी, सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण एवं सभी विद्यार्थियों को मातृ दिवस की बधाई एवं शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिए वही संचालन का कार्य महिमा यादव द्वारा कुशलता से किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !