ज़मानिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जयप्रकाश गुप्ता ने रचा इतिहास 3618 मतों से अपने प्रतिद्वंदीयो को किया पराजित।
ज़मानिया /गाजीपुर- नगर पालिका परिषद के सभासद व अध्यक्ष पद के लिए आज शनिवार को तहसील परिसर कडी सुरक्षा के बीच मतगणना सम्पन्न हो गई। मतगणना के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।

नगर पालिका परिषद के चुनाव के इतिहास में पहली बार भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश गुप्ता ने पार्टी को अध्यक्ष पद पर धमाकेदार जीत दिलाई,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व चेयरमैन निर्दल प्रत्याशी अनिल गुप्ता को 3618 मतों से पराजित कर भगवा झंडा लहराया है।
इस जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एवं पार्टी उमीद्वार जयप्रकाश गुप्ता का गर्म जोशी के साथ फूल माला पहना खुशी का इजहार किया,एसडीएम / रिटर्निंग अधिकारी डाक्टर हर्षिता तिवारी ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
चेयरमैन पद के लिए हुए इस मतगणना में भाजपा के जयप्रकाश गुप्ता को कुल 6287 मत मिले,इसी तरह पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता 2769 मत पाकर दूसरे,बसपा के रहमतुल्ला 2633 मत पाकर तीसरे,निर्दल प्रत्याशी एहसान जफर 2145 मत पाकर चौथे स्थान रहे।
फ़ोटो- नगर के वार्ड नम्बर 13 से सभासद के विजेता प्रत्याशी रोहित शर्मा जीत के बाद स्वागत करते समर्थक।
इसी तरह सपा से बीना यादव 1171 मत पाकर पांचवे एवं कांग्रेस की गायत्री देवी मात्र 100 मत पाकर छठवें स्थान पर रही।कुल 894 मत अवैध पाए गये। चेयरमैन पद के लिए ग्यारह प्रत्याशी मैदान में थे,जिनमे से नवनिर्वाचित चेयर जयप्रकाश गुप्ता को छोड कोई भी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका।
इसी तरह वार्ड सभासदो के हुए मतगणना में सबसे ज्यादा 19 निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज किया,जबकि तीन वार्डो में भाजपा और तीन में सपा के वार्ड सभासदो ने जीत दर्ज किया।

मालूम हो कि बीते चार मई को नगर पालिका परिषदीय के लिए हुए चुनाव में वार्ड सदस्यों के 120 व अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे थे।जहां कुल 30 हजार 495 मतों में 56.26 फीसदी मतदाताओं यानि कुल 17 हजार 156 ने अपने मतों का प्रयोग किया ।
एसडीएम/ रिटर्निंग अधिकारी डाक्टर हर्षिता तिवारी ने बताया कि मतगणना सकुशल सम्पन्न हो गई है।इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गये थे।

