ज़मानिया ग्राम सभा उमरगंज नारियाव गाँव मे 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
जमानियां / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज नारियाव गाँव मे 25 वर्षीय विवाहिता की मौत। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ख़िलाफ़ कोतवाली में दर्ज कराई हत्या का मुकदमा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव निवासी सर्वदेव राम की पुत्री पूनम कुमारी की शादी दो साल पहले उमरगंज निवासी हेमंत कुमार पुत्र दिनेश राम धूमधाम से हुई थी। शादी बहुत धूमधाम से गृहस्थी के सारे सामान के साथ एक मोटर साइकिल व नगद एक लाख रुपये के साथ की गई थी।
पिता का आरोप है कि इसके बाद भी मेरे पुत्री का पति, ससुर दिनेश राम पुत्र वासुदेव राम व सास प्रेमा देवि पत्नी दिनेश राम । देवर अविनाश, विकास पुत्रगण दिनेश राम था ननद ज्योति कुमारी द्वारा बार बार और भी वाहन सहित पांच लाख रुपए दहेज के रूप देने के लिए में मेरी पुत्री को मारा पिटा जाता रहा।
पीड़ित मृतिका के पिता सर्व देव राम ने बताया कि मेरे द्वारा जबभी पुत्री की विदाई को लेकर बातचीत की की जाती थी तो। विपक्षिगणो द्वारा बार बार मना कर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था और कहा जाता था की जब तक गाड़ी के साथ 5 लाख रुपया नही देंगे। हम लोग इसी तरह तुम्हारी पुत्री को मारते पीटते रहेंगे। थक हार कर एक माह पूर्व पांच लाख रुपया मेरे द्वारा दिया गया।
लेकिन 11.5.2023 को समय लगभग दस बजे फोन कर के बताया गया तुम्हारी पुत्री बीमार है उसको दिलदार नगर नहर के पास खुशी अस्पताल में भर्ती कराये है। तथा एंबुलेंस द्वारा खुशी अस्पताल से नाई टेक अस्पताल भिखारी पुर वाराणसी ले कर जा रहे है। तो मैं अस्वस्थ हो गया कि मेरी पुत्री ठीक है।
लेकिन मेरा भरोसा गलत निकला उन्होंने मेरी विवाहिता पुत्री को मारपीट के हत्या कर स्वयं को बचाने के लिए वाराणसी अस्पताल ले जाने का सहारा लेकर मुझे बरगलाया । जब मौके पर मैं पहुंचा तो मेरी पुत्री मुझे मृत अवस्था में मिली।जिसकी सूचना मैने कोतवाली पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही मायके वालों ने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र देकर उचित कारवाही करने की गुहार लगाई । कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

