Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतेज धूप से लोगों की बढ़ी मुश्किलें गर्मी से लोग परेशान

तेज धूप से लोगों की बढ़ी मुश्किलें गर्मी से लोग परेशान

गाजीपुर। मौसम एक बार फिर गर्म होने लगा है। पिछले दिनों आंधी और बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट हुई थी। अब फिर तेज धूप के साथ लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तापमान पहुंच गया वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री हो गया। एक सप्ताह पहले आंधी और बारिश का मौसम लगातार होने के कारण लोगों को गर्मी से कई दिनों तक राहत मिली थी। लेकिन बीते तीन दिनों से तेज धूप के साथ पछुआ हवा चलने लगी है। इससे मौसम एक बार फिर काफी गर्म होने लगा है। रविवार को सुबह ही सूर्य की तेज करने निकली जिससे दोपहर के पहले ही पारा 35 से अधिक हो गया। इस बीच चल रही पछुआ हवा से लू का भी असर रहा जिससे लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल रहा। लोग चेहरा व शरीर ढंक कर ही निकले। आलम यह रहा कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। उधर, शादी विवाह का मौसम भी चल रहा है। तेज धूप व लू के बीच खरीदारी आदि को लेकर परेशान होना पड़ रहा हैं।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !