Friday, July 3, 2026
Homeराजनीतीपार्टियों में बगावत के सुर, टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी बने...

पार्टियों में बगावत के सुर, टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी बने अनिल कुमार गुप्ता

गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद यानि निकाय चुनाव में नामांकन के साथ ही दलबदल व बगावत का खेल शुरू हो चुका है। लंबे समय से लगे अनिल कुमार गुप्ता को भाजपा से टिकट नही मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थको में भी असंतोष की भावना देखने को मिली है। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल कुमार गुप्ता ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है।

नगर पालिका परिषद जमानियां में हो रहे चुनाव में अब दलबदल व पार्टी से बगावत का खेल शुरू हो गया है। लंबे समय से पार्टी के साथ तन मन धन से लगे रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता अनिल कुमार गुप्ता को टिकट न मिलने से जहां एक तरफ निराश हुए वहीं बहुजन समाज पार्टी से टिकट पाने वाले रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई के चेहरे फूले नही समा रहे। शुक्रवार की शाम बुद्धिपुर मोहल्ला स्थित शाह कुआ के पास एकता लान में आयोजित कार्यक्रम में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में निर्दल प्रत्याशी फैजान वारिस खान ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ बसपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी परवेज खान की मौजूदगी में अपना समर्थन दिया। जिसके बाद परवेज खान ने फैजान वारिस खान को बसपा की पकड़ी और माला पहनाकर पुरजोर ढंग से गले लगाया। और बसपा प्रत्याशी रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई और फैजान वारिस खान का हांथ मिलवाया। इस अवसर पर फैजान वारिस खान ने कहा कि नगर पालिका परिषद के हो रहे चुनाव में तन मन के साथ बसपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करुंगा। तो अधिक मतों से जीत भी दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीदवार रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई नेक दिल इंसान होने के साथ नजर में विकास कराने की अच्छी सोच रखते है। परवेज खान ने उपस्थित समर्थको से अपील करते हुए कहा कि मैदान में जितने प्रत्याशी सिर्फ हल्ला मचाने के लिय है। बसपा प्रत्याशी की लड़ाई किसी से नहीं है। बसपा को छोड़ अन्य प्रत्याशी सिर्फ मतदाताओं को झूठा आश्वासन देने में माहिर है। इस लिय किसी अन्य प्रत्याशी के बहकावे ना आए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में जय प्रकाश गुप्ता अपने ही वोटरों से लड़ रहे हैं। खान ने कहा कि बसपा के उम्मीदवार के आगे सभी प्रत्याशी फ्लाप साबित होंगे। तबरेज खान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के आगे अन्य प्रत्याशी बौने साबित हो गए है। इस लिय सभी समर्थको तथा मतदाताओं से अपील की जाती है। की नगर में विकास की किरण फैलाने के लिय रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई को अधिक मत देकर जीत दिलाएं। इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने वाले निर्दल प्रत्याशी फैजान वारिस खान उनके भाई रिंकू खान, जावेद खान सहित धनंजय मौर्य, मेराज हसन, लक्ष्मण राम, मुन्ना शाह, आजाद राइन, एजाज राईन, व्यासमुनि राम, दिनेश जालान, मुबारक मंसूरी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !