Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया नवनिर्मित (कान्हा गौशाला) का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जमानिया नवनिर्मित (कान्हा गौशाला) का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जमानियां/गाजीपुर स्थानीय क्षेत्र बड़ेसर के चक्का बांध स्थित कांशी राम आवास के पास नवनिर्मित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण।

जमानिया उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी द्वारा किया गया। वही यह पाया गया कि साफ सफाई सुनिश्चित ढंग से नही की जारही है। जिसपर उपस्थित सफाई कर्मियों को फटकार लगाते हुए साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। और यह कहा गया की गौशाला के अंदर व बाहर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान वहां उपस्थित उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने कहा कि गौशाला की साफ सफाई के साथ पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी विभागीय स्तर पर की जाए। आस पास के किसानों से संबंध बनाकर हरा चारा मुहैया कराया जाए। इस मौके पर पशु चिकित्सक सुशील कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी , कर निरीक्षक विजय शंकर राय, विजय शंकर शर्मा, सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !