जमानियां/गाजीपुर कस्बा बाजार में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ।
कस्बा बाजार स्थित एक मैरेज लान में भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जमानियां नगर पालिका से अध्यक्ष पद के पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश गुप्ता सहित नगर पालिका क्षेत्र के पार्टी के 25 वार्डो के सभासद प्रत्याशीयों को माल्यार्पण कर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने सम्मानित किया। और कहा कि इस बार जमानियां में कमल खिलाइए, यहां के विकास के लिए सरकार से बजट मैं दिलाऊंगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमानियां में कमल क्यों नहीं खिल रहा है, इस पर विचार करने की जरूरत है। चुनाव में जाति, पैसा, शराब व साड़ी में बिक जाते है जो देश और समाज के साथ धोखा है। इसमें बदलाव की जरूरत है योगी सरकार में गाजीपुर से माफ़ियावाद खत्म हुआ है। अपराधी या तो प्रदेश से बाहर है या तो जेल में।इसलिए इस चुनाव में जमानियां में इतिहास बनाकर यह संदेश दीजिए कि यहां जात पात नहीं राष्ट्रवाद की अलख जगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर वर्मा व संचालन संतोष पांडेय ने किया

