ज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित बजरंग कालोनी में भगवान परशुराम जन सेवा समिति की बैठक।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित बजरंग कालोनी में भगवान परशुराम जन सेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष स्वयं प्रकाश पाण्डेय उर्फ ‘ बेचू बाबा- की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी।
जिस दौरान 22 अप्रैल को परशुराम जयन्ती को प्रत्येक वर्ष की भाँति बड़े धूमधाम से आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया जिस दौरान अध्यक्ष स्वयं प्रकाश पाण्डेय ने कहाँ कि भगवान परशुराम शास्त्र और शास्त्र के उपासक थें। उन्होंने इस धरा पर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शास्त्र धारण किया था।
इस परशुराम जयन्ती के अवसर पर हवन- पूजन के साथ उनके जीवन और चर्चा की होगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारती जनता पार्टी के वी०के० द्विवेदी और वही विशिष्ट अतिथि मनीष परासर जी महाराज भागवताचार्य जी व नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित होंगे।
इस दौरान डॉ० कुन्दन पाण्डेय , डॉ० हीरा लाल उपाध्याय , अंगद गिरि, अशोक तिवारी , घनश्याम जयसवाल , गणेश पाण्डेय , विजय शंकर पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे।

