Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाग्राम सभा देवढ़ी में विद्युत करंट लगने के कारण 40  वर्षीय व्यक्ति...

ग्राम सभा देवढ़ी में विद्युत करंट लगने के कारण 40  वर्षीय व्यक्ति की मौत।

ग्राम सभा देवढ़ी में विद्युत करंट लगने के कारण 40  वर्षीय व्यक्ति की मौत।

जमानियाँ / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा देवढ़ी में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे विद्युत करंट लगने के कारण 40  वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक निजामुद्दीन  पुत्र सलाउद्दीन ग्राम सभा के देवढ़ी स्थित मस्जिद का देख रेख कर रहा था। रमजान के पवित्र माह में युवक मस्जिद का साफ-सफाई कर रहा था। अचानक उसी दौरान वहीं विद्युत तार के सम्पर्क में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी।

वही मस्जिद में मौजूद व्यक्ति ने युवक को तड़फड़ाते देख बाहर जाकर चिल्लाने लगा तो ग्रामीण मौके पर पहुँचे गये और कक्ष में विद्युत कनेक्शन काटकर युवक को तत्काल बिहार प्रान्त के थाना रामगढ़ स्थित अस्पताल में ले गये। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सोनी व परिजनों का ऑसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। ग्रामीण परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ा रहे थे। जबकि मृतक का डेढ़ साल का बच्चा दिलशाद इस घटना से बेखबर अपनी माँ को रोता देख दूसरे के गोद में गुमशुम पड़ा था।

सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह व लेखपाल मंतोष सिंह मौके पर पहुँचकर यथा सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !