Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादीवार गिर जाने के कारण 7 वर्षीय बच्चे की मौत दो घायल।

दीवार गिर जाने के कारण 7 वर्षीय बच्चे की मौत दो घायल।

दीवार गिर जाने के कारण 7 वर्षीय बच्चे की मौत दो घायल।

ज़मानिया / गाजीपुर-  स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैला गांव में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे जेसीबी से मिट्ठी की भराई करते हुए दीवार गिर जाने की कारण एक की मौके पर मौत दो घायल आक्रोशित लोगों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

फ़ोटो- मौत के बाद घटना स्थल पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैला गांव में ईंट की पक्की दीवार गिर जाने के कारण लालू उम्र 7 वर्ष पुत्र झिल्लू बिंद की मौत हो गई। वही प्रदीप 5 वर्ष पुत्र रणजीत, पवन 10 वर्ष व पंकज 5 वर्ष पुत्र रामाशीष बिंद घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

वही मौके पर जेसीबी चालक फरार हो गया।देखते देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस विभाग द्वारा पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

फ़ोटो- सरैला गांव में बच्चे की मौत  के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त जेसीबी।

वही सरैला गांव निवासी अमजद खां मकान के बाहर गिरे मिट्टी को जेसीबी से भरवा रहे थे तभी मिट्टी के दबाव से ईंट की बनी पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। व दीवार किराने खेल रहे बच्चें लालू, प्रदीप,पवन व पंकज उसमें दब गए बच्चों की चीख पुकार सुन ग्रामीण दौड़े और दीवार में दबे बच्चों को निकालने लगे जिसमें लालू की मौके पर ही मौत हो गई।

वही घायल प्रदीप,पवन व पंकज को स्वजन ग्रामीणों संग निजी अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर पुत्र सोनू की मौत से मां गीता देवी व पिता झिल्लू बिंद का रो रो कर बुरा हाल था। लालू दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अमजद खां अपने घर के बाहर मिट्टी गिराकर जेसीबी से मिट्टी को अंदर डलवा रहे थे।दीवार लगभग 10 फिट ऊँचा था मिट्टी के दबाव से दीवार गिर गया। थाना निरीक्षक अशेषनाथ सिंह भी दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर स्वजनों से वार्ता कर उनको समझाया बुझाया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !