ज़ामनिया कस्बा के दुर्गा चौक हत्या का हुआ खुलासा, अनिता वर्मा हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार।
जमानियाँ / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ज़ामनिया कस्बा के दुर्गा चौक वार्ड नं० 19 में विगत गुरुवार को करीब 45 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े हत्या के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के दुर्गा चौक में अनिता वर्मा उम्र 45 वर्ष पत्नी नंद कुमार वर्मा की अज्ञात हमलावर ने घर में दाखिल होकर महिला की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जाँच टीम को बुलाया गया।
जांच के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पायेगा वही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया व प्रभारी निरीक्षक जमानिया के कुशल निर्देशन में थाना जमानिया पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2023 धारा 302 आईपीसी मे प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को रविवार को करीब 08:20 सुबह में कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा दुरहिया तिराहा से अभियुक्त इरफान अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी सैयद बाड़ा कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ गाजीपुर उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर करते हुए माननीय न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया गया।
जारविवार कोनकारी के अनुसार नन्दकुमार वर्मा पुत्र स्व0 शिवधारी वर्मा निवासी दुर्गा चौक कस्बा जमानियां थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर के पत्नी अनिता वर्मा उम्र 50 वर्ष को पैसे की लेन देने की बात को लेकर अभियुक्तगण 1. इरफान अहमद पुत्र सब्बीर अहमद निवासी सैयद बाड़ा कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ गाजीपुर 2. सहबाज खान पुत्र मुमताज खान निवासी गोरवा मोहल्ला कस्या जमानियाँ थाना जमानियाँ गाजीपुर द्वारा हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 91/2023 धारा 302 आईपीसी का पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त में अब तक की विवेचना बयान वादी बयान गवाहान व अन्य प्राप्त साक्ष्य वीडियो कॉल के दौरान अभियुक्त इरफान अहमद का घर पर दिखना व आये दिन मृतका द्वारा दिये गये पैसे वापस मांगने पर तंग आकर अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार अभ्युक्त के खिलाफ मु०अ०स० 91/2023 धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

