रेवतीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्राओं व अध्यापकों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सारनाथ के लिए हुआ रवाना।
सुहवल / ग़ाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित रेवतीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के तीस छात्राओं व करीब आधा दर्जन अध्यापकों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सोमवार को वाराणसी स्थित सारनाथ के लिए रवाना हुआ।
इस भ्रमण दल को बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही छात्रों को महकमें के द्वारा पौराणिक व अन्य चीजों की जानकारी दे उन्हें उच्कृत करने में जुटा है।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राएं सारनाथ स्थित विभिन्न पौराणिक ,अन्य प्रसिद्ध जगहों का निरीक्षण किया।
वही इस दौरान दौरान उन्होंने कहाँ की छात्राओं व अध्यापकों, अध्यापिकाओं को कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा मंदिर एक मात्र ऐसा माध्यम रह गया है, जहां बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें विभिन्न विचार धाराओं से जोड़ा जाता है।
कहा कि महकमें का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही बड़ो का आदर सत्कार, धार्मिक संस्कारों से अवगत कराया जाना है। इससे बच्चों में प्रबुद्ध नागरिक बनने की नीव छोटी कक्षाओं से रखी जा सके। इसके अलावा बच्चों में हमारे इतिहास, परंपराएं और धार्मिक संस्कारों का ज्ञान रूपी भंडार दिए जाने की हमारी विशेष जिम्मेदारी बनती है।
इस अवसर पर वार्डेन मंजू चौहान, संध्या रानी, साधना उपाध्याय, कविता चौहान, पूजा श्रीवास्तव ,देविका पासवान, देवयंती, दुर्गा,ए आर पी सन्त कुमार गुप्ता, कबिंद कुमार और जिला प्रेरणा सारथी शिवचंद चौहान के अलावा राम कृत मौजूद रहे।

