Tuesday, June 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया- महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू अभिभाषण के विषयों पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम...

ज़मानिया- महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू अभिभाषण के विषयों पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

ज़मानिया- महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू अभिभाषण के विषयों पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू  के अभिभाषण के विषयों पर एक संगोष्ठी तथा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सदन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  ने अपना अभिभाषण में सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और  वर्तमान में सरकार की योजनाओं का उल्लेख पिछले दिनों में किया था उसी अभिभाषण जो चार भागो में था, उपस्थित लोगों को चार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पढ़कर अक्षर सह सुनाया गया

उक्त अभिभाषण के संदर्भ में आयोजित गोष्टी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी ने कहां की कुछ ही दिन पूर्व देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पुरे करके आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है, आगामी 25 वर्ष के कालखंड हमारे सामने युग निर्माण का अवसर है, और हमें इस अवसर के लिए शत प्रतिशत सामर्थ के साथ हर क्षण देश के लिए खड़ा रहना है

मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि मेरी सरकार को देश के लोगों ने जब पहली बार देश की सेवा का अवसर दिया सबका साथ सबका विकास के मंत्र से शुरुआत हुई थी समय के साथ इसमें सबका विश्वास और सब का प्रयास भी जुड़ गया यही मंत्र आज विकसित भारत के निर्माण में प्रेरणा बन चुका है

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी हटाओ अब केवल नारा ही नहीं रह गया है अब मेरी सरकार द्वारा गरीब की चिंताओं का अस्थाई समाधान करते हुए उसे सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है अंत में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया

उक्त गोष्टी में पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर निगम, राजीव, अरुण सिंह, लालमणि देवी, दीना यादव, राम सिंह, नंदलाल सेठ, बबलू चौधरी , रविंदर ,रामसिंह, विजय बिंद,  इकबाल खान,  जगदीश वर्मा ,दासमुनि यादव ,सोनम शर्मा,  राजीव पांडे, संतोष गुप्ता, सत्य जी चौरसिया आदि लोग रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !