सुहवल में दो सोलर पैनल के चोरी के मामलें में वांछित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढढनी भानमल राय में बीते दो दिन पूर्व एक लाख की लागत वाले दो सोलर पैनल के चोरी के मामलें में वांछित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपितों को उनके घर से मय चोरी के सोलर पैनल समेत दबोच लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ के बाद उनका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर मेडिकल मुआयना के पश्चात सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहां आरोपो की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने तीनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय निवासी सुजीत कुमार राय पुत्र स्व0 रवीन्द्र नाथ राय ने अपने छत पर दो सोलर पैनल लगाया था,जिसे दो दिन पूर्व रात्रि को तीनों ने साजिश रचकर चुरा लिया था।
पुलिस ने बताया कि जिसके बाद पिडित के द्वारा अभिषेक यादव उर्फ गोलू ढढनी,साहिल निवासी बड़ा शेरपुर थाना भाँवरकोल एवं पंकज यादव निवासी बसुहारी थाना जमानियाँ के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे।पुलिस ने बताया कि वांछितों के निशानदेही पर चुराया गया सोलर पैनल बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष वागीश बिक्रम सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह अपने हमराही टीम आरक्षी अरविन्द कुमार यादव, आरक्षी शुभम सिंह व आरक्षी संजीव कुमार यादव ढढनी मोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि चोरी के मामलें में वांछित घर से कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर लिया,पुलिस के आने की भनक पर तीनों छत से कूदकर भागने लगे,मगर पुलिस ने तीनों को दौडाकर दबोच लिया।वहीं पीडित सुजीत कुमार राय ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के चोर है,इसके पहले वह चोरी की असफल कोशिश भी कर चुके है।

