Sunday, June 28, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर में 17 लोग के खिलाफ अवैध तरीके से विद्युत चोरी में...

गाज़ीपुर में 17 लोग के खिलाफ अवैध तरीके से विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज।

गाज़ीपुर में 17 लोग के खिलाफ अवैध तरीके से विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज।

गाजीपुर – विद्युत वितरण खण्ड निगम के अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह एवम सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में आमघाट के अंतर्गत शहर क्षेत्र के मोहल्ला छावनी लाइन, गोरा बाजार,खजुरिया, सरैया , कृष्णापुरी  कालोनी में सघन अभियान चलाया गया  जिसमे 17 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गये।जिनमें सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वही 10 हजार से उपर के 21 बकायेदारों का लाइट केबल पोल से खोल दिया गया है।  अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि जिनकी भी बकाए पर केबिल पोल से खोली गई है।

अगर बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर केबिल पुनः पोल से उपभोक्ता जोड़ा तो उसके उपर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा। आगे उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल 10 हजार से उपर का बकाया है वे लोग यथाशीघ्र अपने बिलो का भुगतान कर दिया जाय।

जिन्होने अभी तक कनेक्शन नही लिया है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर अपना आवेदन करके सरल तरीके से विद्युत कनेक्शन ले ले, एवम कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे नही तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम मुख्य रूप से अवर अभियंता अमित गुप्ता सहित समस्त मीटर रीडर,संविदा कर्मी,डिस्कनेक्शन गैंग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !