ज़मानिया तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 प्रार्थना पत्र में महज़ 3 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण।
जमानिया / गाजीपुर- उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ज़ामनिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन किया गया साथ ही उन्होंने प्राप्त शिकायत पत्रों को जल्द से जल्द निस्तारण करने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया।
जिस दौरान 43 प्रार्थना पत्र पड़े वही जिसमे 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वही उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने जनता की समस्याएं शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित जन शिकायतों को सुना गया।
तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया।

