Sunday, June 28, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया अभईपुर- ग्राम प्रधान उपचुनाव में आशा देवी 178 वोटों से  विजय...

जमानिया अभईपुर- ग्राम प्रधान उपचुनाव में आशा देवी 178 वोटों से  विजय प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित।

जमानिया अभईपुर- ग्राम प्रधान उपचुनाव में आशा देवी 178 वोटों से  विजय प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित।

जमानिया / गाज़ीपुर – स्थानीय क्षेत्र विकास खण्ड के ग्राम अभईपुर में गुरुवार को हुए प्रधान पद हेतु उपचुनाव में मतगणना शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई ।

फ़ोटो- ज़मानिया क्षेत्र विकास खण्ड के ग्राम अभईपुर में ग्राम प्रधान उप चुनाव में विजेता प्रत्याशी आशा देवीं को प्रमाण पत्र प्रदान करते भारत भार्गव उपजिलाधिकारी व निर्वाचन अधिकारी सुशील श्री।

मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारम्भ हुआ,जिसमें बूथ सं०-303 पर कुल 609 मत जिसमे आशा देवी को 268मत व शिवानी को 193 मत व बूथ सं०-304 पर कुल 484 मत मे आशा देवी को 211मत व शिवानी को 108 मत मिले 3 मत अवैध रहे। इस तरह आशा देवी पत्नी मंगला सिंह 178 वोटों से निर्वाचित हुई।

इस मौके पर समर्थको का जबरदस्त उत्साह रहा। करीब 1093 वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में प्रधानी पद के लिए पूर्व प्रधान स्व० सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह व आशा सिंह पत्नी मंगला सिंह के बीच आमने-सामने की टक्कर थी। अपने प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही सभी ग्रामवासियों ने नारेबाजी के साथ जीत की खुशी एक दूसरे से साझा की।उक्त मौके पर अनिल सिंह धर्मेन्द्र सिंह शुभम सिंह टाइगर सिंह व सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। वही निर्वाचन अधिकारी सुशील श्री ने आशा देवी की जीत की घोषणा की एआरओ रघुनंदन सिंह रहे इस मौके पर एसडीएम भरत भार्गव ने आशा देवी को प्रमाण पत्र दिया व अच्छे कार्यकाल की शुभकामनाएं दी,

मतगणना को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बाल तैनात रहा। वही एसडीएम भारत भार्गव व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा लगातार मतगणना केन्द्र का चक्रमण किया गया। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार, थाना दिलदार नगर प्रभारी आशेषनाथ सिंह, जमानियां कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !