Saturday, June 27, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़ामनिया नगर में पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर की...

ज़ामनिया नगर में पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

ज़ामनिया नगर में पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर कंकड़वा घाट वार्ड नंबर 7 में  25 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फ़ोटो- ज़मानिया नगर के कंकड़वा घाट वार्ड नंबर 7 में फाँसी लगाकर मौत सूचना के बाद लगी लोगों की भीड़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के कंकड़वा घाट वार्ड नंबर 7 के  राजा शर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र ने पारिवारिक कलह के कारण शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया राजा शर्मा का फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने फंदे से लटका शव देख कर आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया लेकर गए जहां चिकित्सा उपरांत उसको मृत बताया गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई । मौत की खबर सुनते ही वहाँ  लोगो की भीड़ लग गयी वही लोगों द्वारा आपस मे उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे थे वही कुछ लोगों ने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली होगी।

युवक की मौत से परिजनो में उनकी मां तीजा देवी और उसकी बहन रो रो कर बुरा हाल हैं। नगर वासियों का कहना है कि कई दिनों से युवक परिवारिक कलह की वजह से मानसिक तनाव में रहता था जिसको लेकर आज युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वही राजा शर्मा दो बहन छह भाइयों में सबसे बड़ा था ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !