ज़मनिया के बेटाबर , ऑटो से गिरकर महिला की मौत, अनाथ हुए दो बच्चे।
जमानिया/ गाजीपुर । ग्राम बेटाबर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे हादसा हो गया। बेटाबर क्षेत्र में एक महिला चलते हुए ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक व राहगीरों ने महिला को संभाला और उपचार के लिए उसे जमानिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए।
लेकिन, यहां चिकित्सकों ने महिला को चिकित्सा उपरांत मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर मृतका के स्वजन भी जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतिका रिंकू देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमला राम जो कि अपने गांव सैदाबाद से बेटाबर बैंक पैसा निकालने के लिए जा रही थी चलते हुए ऑटो से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई वहीं स्वजनों ने बताया कि रिंकू देवी के दो बच्चे हैं।
बड़ी बेटी संध्या 9 वर्ष की है। जबकि छोटा बेटा हिमांशु 7 वर्ष का है। अब रिंकू देवी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता-का साया उठ गया है और परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

