जमानियॉ के एम० हलीमा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ बच्चों द्वारा निर्मित अनेकता में एकता सभी धर्मों का उपासना माडल बना रहा आकर्षण का केन्द्र।
जमानियॉ ⁄ ग़ाज़ीपुर– नगर स्थित एम हलीमा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी को आयोंजन किया गया।
जिसमें बच्चों द्वारा निर्मित सेंट्रल विस्टा सहित अनेकता में एकता सभी धर्मों का उपासना स्थल के साथ दिल्ली का लाल किला मॉडल बना रहा आकर्षण का केन्द्र। वही विद्यालय के प्रबंधक आफताब नज़बी द्वारा कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ज़मानियाँ विधायक ओमप्रकाश प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया। जिस दौरान उन्होनें कहाँ कि बच्चों के प्रतिभा को सराहा और कहाॅं कि हमारें देश का भविष्य इन्ही बच्चों के हाथों में हैं इनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतों के मॉडल‚ संसद भवन का मॉडल सेंट्रल विस्टा सहित अनेकता में एकता सभी धर्मों का उपासना स्थल के साथ दिल्ली का लाल किला का माडल प्रतिरुप की काफी सराहना की।
वही विद्यालय के प्रबंधक आफताब नज़बी द्वारा कहा कि ज्ञान के बदौलत आज मनुष्य चाँद पर पहुँच चूका ही बच्चों की शिक्षा के साथ उनके हुनर को अन्य क्षेत्रों में निखारना विद्यालय का उद्देश्य है। वही सारा माल के डायरेक्टर सैय्यद फैज़ान आहमद ने कहा कि सीमित संसाधन और कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम की अच्छी शिक्षा का परिणाम आज का प्रदर्शनी है।
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि विद्यालय का एक ही मिशन है सस्ती शिक्षा, अच्छी शिक्षा।

