हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ज्ञान शिखा टाइम्स के तत्वाधान कें वार्षिक कलैंडर कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम संपन्न।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय नगर स्थित सायरा माल में हिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स के तत्वाधान कें वार्षिक कलैंडर कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा हिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स वार्षिक कलैंडर कैलेण्डर विमोचन कर किया गया। जिस दौरान उन्होनें नें कहाँ कि पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहाँ कि समाज में व्याप्त बुराइयाें के खिलाफ पत्रकारिता किसी जंग सें कम नहीं हैं आज मिडिया चौथा स्तम्भ समाज के लिए दर्पण के समान कार्य करतें हुए जन-जन की समस्या को समाज तक पहुंचाने का काम करता है।
समाज एवं समय के परिप्रेक्ष्य में लोगों को सूचनाएं देकर उन्हें शिक्षित करना ही पत्रकारिता का ध्येय है। पत्रकारिता मात्र रूखी-सूखी सूचनाएं नहीं होती वरन् लोगों को जागरूक बनाती है, उन्हें फैसले करने एवं सोचने लायक बनाती है। संवाद की एक स्वस्थ प्रक्रिया का आरंभ भी इसके द्वारा होता है। डॉ0 अर्जुन तिवारी कहते हैं- “गीता में जगह-जगह पर शुभ दृष्टि का प्रयोग है। यह शुभ-दृष्टि ही पत्रकारिता है।
जिसमें गुणों को परखना तथा मंगलकारी तत्वों को प्रकाश में लाना सम्मिलित है।वहीं अगले वक्ता के रुप में ज्ञान शिखा टाइम्स के सम्पादक रामश्रय सिंह नें कहाँ कि सामाजिक जीवन में चलने वाली घटनाओं के बारे में लोग जानना चाहते हैं, जो जानते हैं वे उसे बताना चाहते हैं। जिज्ञासा की इसी वृत्ति में पत्रकारिता के उद्भव एवं विकास की कथा छिपी है। पत्रकारिता जहाँ लोगों को उनके परिवेश से परिचित कराती हैं, वहीं वह उनके होने और जीने में सहायक है। वास्तव में पत्रकारिता भी साहित्य की भाँति समाज में चलने वाली गतिविधियों एवं हलचलों का दर्पण है।
वह हमारे परिवेश में घट रही प्रत्येक सूचना को हम तक पहुंचाती है। देश- दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, कार्यों को हमें बताती है। इसी कारण विद्वानों ने पत्रकारिता को शीघ्रता में लिखा गया इतिहास भी कहा है। वस्तुतः आज की पत्रकारिता सूचनाओं और समाचारों का संकलन मात्र न होकर मानव जीवन के व्यापक परिदृश्य को अपने आप में समाहित किए हुए है।
इस शुभ अवसर पर समाचार पत्र ज्ञान शिखा टाइम्स के उप सम्पादक अरुण सिंह‚ धर्मेंद्र मिश्रा चीफ ब्यूरो गाजीपुर‚ वरुण मिश्रा जिला विज्ञापन प्रभारी‚ दुर्गा प्रसाद सिंह जिला राजनैतिक समाचार प्रभारी‚ धन्नजय मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य‚ कृष्णा सिंह‚ ब्रह्मानन्द क्षेत्र पंचायत सदस्य‚ पंकज निगम‚ जफर एकबाल पत्रकार‚ आजाद सिंह पवन श्रीवास्तव तहसील प्रभारी‚ संतोष शर्मा‚ विकास कुमार सिंह अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

