नन्दगंज के ग्राम नरैनापुर जमीन विवाद को लेकर मारपीट में गम्भीर रूप से घायल 72 वर्षीय बृद्ध की मौत।
नंदगंज- स्थानीय सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरैनापुर पुलिया के पास गुरुवार को सायं 6 बजे की करीब नंदगंज थाना क्षेत्र के हाला गांव निवासी एक वृद्ध की उसके गांव के कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र राजकुमार ने सदर कोतवाली में पाँच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के हाला गांव निवासी भोजू यादव (72) गाजीपुर से बैंक से पैसा निकालकर पैदल घर वापस आ रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र के नरैनापुर पुलिया के पास घूरा गुप्ता निवासी थाना शादियाबाद के चौरा गांव निवासी घूरा गुप्ता सहित अन्य चार लोगों ने मेरे पिता को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
कुछ लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें लेकर घर आए। तब परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल अवस्था में गाजीपुर अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के लड़के राजकुमार ने बताया कि हमारे गांव के ही रामअवतार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, मोहन गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर यह लोग आए दिन झगड़ा बवाल करते थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन लोगों का घूरा गुप्ता से संबंध है। जो बराबर इनके घर आता जाता रहता था।
यही लोगों ने मिलकर मेरे पिता की हत्या की है। मृतक के पुत्र राजकुमार ने कोतवाली में पांच लोगो के खिलाफ नामजद मारकर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन कर रही है।

