Wednesday, June 24, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानियॉ नगर के कसाई मुहल्ला में पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट के...

जमानियॉ नगर के कसाई मुहल्ला में पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुर्तुजा कुरैशी की पच्चीस लाख की बेनामी सम्पत्ति कुर्क।

जमानियाँ नगर के कसाई मुहल्ला में पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुर्तुजा कुरैशी की पच्चीस लाख की बेनामी सम्पत्ति कुर्क। 

जमानियॉ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय नगर के मौजा लोदीपुर खास (कसाई मुहल्ला) में बुधवार को कुख्यात पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुर्तुजा कुरैशी की 126.66 वर्गमीटर में स्थित करीब पच्चीस लाख की लागत वाले बेनामी एक मंजिला मकान को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने कुर्क कर लिया।

फ़ोटो- जमानियॉ नगर के मौजा लोदीपुर खास (कसाई मुहल्ला) में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया के विरुद्ध गैंगस्टर व गोकशी के मामलें एक मंजिला पक्का मकान पर कुर्क की कार्यवाही करतें उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव क्षेंत्राधिकारी विजय आन्नद शाही। 

पुलिस के इस कार्यवाई से मोहल्ले सहित अन्य लोगों में हडकंम्प मचा रहा, कार्यवाई के दौरान क्षेंत्राधिकारी कोतवाली प्रभारी सहित सर्किल के सभी पांच थानों प्रभारी मय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा 28 जनवरी की संस्तुति पर धारा 14 (1) के तहत की उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया के विरुद्ध गैंगस्टर व गोकशी के मामलें आरोपी मुर्तुजा कुरैशी जो फिलहाल जेल में है,बताया कि वह प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप में लिप्त है।

बुधवार को उसके द्वारा अर्जित की गई बेनामी सम्पत्ति एक मंजिला पक्का मकान जिसकी लागत करीब 25 लाख थी को डीएम के निर्देश पर कुर्क कर लिया गया। उक्त गैंगस्टर जमानियां क्षेत्र में एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था अस्त व्यस्त करने, अपने के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्यों में लिप्त है। गैंगस्टर व पशु तस्कर मुर्तुजा कुरैशी ने यह अवैध बेनामी सम्पत्ति ( मकान) अपनी पत्नी मुन्नी बेगम के नाम से 17 मार्च 2017 को को रजिस्ट्री कराया था।

फ़ोटो- जमानियॉ नगर के मौजा लोदीपुर खास (कसाई मुहल्ला) में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया के विरुद्ध गैंगस्टर व गोकशी के मामलें एक मंजिला पक्का मकान पर कुर्क की कार्यवाही मौके पर तैनात भारी पुलिस बल। 

मालूम हो कि बीते एक जुलाई 2022 कोतवाली क्षेत्र के कसाई मुहल्ले में पुलिस ने गौकशी और अवैध मांस की ब्रिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी,जिसमें 50 कुंतल प्रतिबन्धित मांस के अलावा दर्जनों गाय,हथियार आदि के साथ चौदह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया था,साथ ही इनके खिलाफ डीएम के मंजूरी के बाद गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।

इस अवसर पर एसडीएम भारत भार्गव, क्षेंत्राधिकारी विजय आनंद शाही,तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा,कोतवाल वंदना सिंह,प्रभारी निरीक्षक तारावती,थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी आदि मय भारी पुल बल मौजूद रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !