Wednesday, June 24, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल बढाये जाने को लेकर...

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल बढाये जाने को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ़ दिया धरना प्रर्दशन।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल बढाये जाने को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ़ दिया धरना प्रर्दशन।

गाजीपुर– आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली विभाग के बिजली बिल बढाये जाने के विरोध मे सरजू पाण्डेय पार्क मे धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल जी को जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

फ़ोटो- विद्युत दरों में बृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते आम आदमी के कार्यकर्ता 

जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद बिन्द व जिला महासचिव विवेक राय ने कहा कि सरकार जनता से वादाखिलाफी का कार्य रही है जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा सरकार निरंकुश हो गई है । जिला उपाध्यक्ष वाजिद खान व सुभाषचंद्र मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आमजन सें वादा किया गया था कि सरकार बनने पर बिजली बिल मे रियायत दी जाएगी परन्तु वर्तमान सरकार के वादे खोखलें निकलें  

किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली शाह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियो व सरकारी विभाग के बकायें बिजली बिल की वसूली पर सरकार हीं नहीं बल्की अधिकारियों को ध्यान उन विभागों पर नही जा रही हैं।  

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द ,जिला महासचिव विवेक राय ,जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य, जावेद अहमद , जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा , जावेद अहमद, सलमान सईद , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव, दिनेश मौर्य, सैदपुर विधानसभा सचिव शुभम विश्वकर्मा, हनुमान बिन्द विधानसभा अध्यक्ष , अनुसूचित जाति, जनजाति अध्यक्ष लालमोहर, राजू यादव, बसंत कुशवाहा, मनोज , रामकृत यादव, फिरोज, राजेन्द्र, विजय पाल , विनोद‚ गुलाल खरवार, हरिद्वार यादव,गिरधर, मोनू तिवारी सदर विधानसभा उपाध्यक्ष , भरत यादव आदि उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !