जमानियां के ग्राम सभा अभीपुर की वर्तमान ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी का निधन।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– क्षेत्र अन्तर्गत अभीपुर की वर्तमान ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी 88 वर्ष का आज अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया ।
वहीं क्षेत्र में इनके निधन की जानकारी होते ही ग्रामीणों व उनके शुभचिन्तकों सहित ब्लाक अन्तर्गत प्रधानों सेक्रेटरी सहित अन्य गणमान्य लोगों का उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक आवास पर पहुंचने लगे। परिजनों के मुताबिक प्रधान सूर्यमुखी देवी पिछले क ई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी,इसी दौरान उनका आज सुबह अचानक तबियत खराब हो गया,जिसके चलते परिजनों में अफरातफरी मच गयी।
आननफानन में परिजन उन्हें वाहन से निजी डाक्टर के यहाँ ले जाया गया,जहाँ चिकित्सक ने हालत गम्भीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें गम्भीर अवस्था में वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,इलाज के दौरा उनकी तबियत लगातार बिगडने लगी,इसी इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जिसके बाद वाहन से उनका शव सडक मार्ग से पैतृक आवास पहुंचा, जहाँ लोगों की भीड इकठ्ठा रही,उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्राम प्रधान का पार्थिव शरीर अहाते में रखा गया,जहाँ क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।वहीं रोते विलखते परिजनों को लोगों ने सांत्वना दिया।
परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम दाहस्ंस्कार जमानियां क्षेत्र स्थित कस्बा बाजार अन्तर्गत बलुआ गंगा घाट पर सम्पन्न किया गया,मुखाग्नि देते ही वहाँ मौजूद लोगों की आखें नम हो ग ई।परिजनों के अनुसार ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी का यह दूसरा कार्यकाल था। परिजनों के मुताबिक बीते 2021 अप्रैल / मई में हुए पंचायत चुनाव में सूर्यमुखी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को अच्छे मतो से पराजित कर प्रधान पद का चुनाव जीता था ।
वहीं अब ग्राम प्रधान के निधन के बाद पद रिक्त होते ही पंचायत विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय प्रेषित कर दिया है। इस संम्बध में डीपीआरओ अंशुल मौर्या ने बताया कि ग्राम प्रधान के निधन से पद रिक्त होने के बाद आगे की कार्यवाई बहुत जल्द की जायेगी।

