Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज के धामूपुर धरवां स्थित मंदिर से 100 वर्ष पुरानी ठाकुर जी...

नंदगंज के धामूपुर धरवां स्थित मंदिर से 100 वर्ष पुरानी ठाकुर जी की अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी।

नंदगंज के धामूपुर धरवां स्थित मंदिर से 100 वर्ष पुरानी ठाकुर जी की अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी। 

नंदगंज ⁄ गाजीपुर – स्थानीय थाना क्षेत्र के धामूपुर धरवां स्थित मंदिर से चोरों ने लोगों की उपस्थिति में लगभग 100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति को लेकर फरार हो गये।इस घटना को लेकर ग्राम प्रधानपति सुरेन्द्र पासी ने थाना में मूर्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

फोटों– धामूपुर धरवां का मंदिर तथा मंदिर के अंदर अष्टधातु की बनी ठाकुरजी की मूर्ति की जगह चोरी द्वारा रखी गयी मिट्टी की मूर्ति।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह को करीब साढ़े छह बजे दो व्यक्ति बाइक से पूजा करने के लिये मंदिर के अंदर गये। लेकिन उस समय मंदिर के बाहर हैण्डपम्प पर मंदिर के पुजारी आरती का बर्तन साफ कर रहें उन्हें लगा कि यह लोंग पुजा करनें जा रहें हैं कुछ समय बाद मंदिर के भीतर से वह दोनों बाहर आये और बाइक चालू करके चले गये। वर्तन साफ करके जब पुजारी मंदिर के अन्दर गये तो देखा कि मूर्ति की जगह मिट्टी की मूर्ति रखी है। यह देखकर शोर मचाने लगे और कहने लगे कि वही दोनो ब्यक्ति पूजा करने के बहाने मूर्ति को शाल के अंदर छिपाकर ले गये।

जानकारी होते ही गाँव के काफी लोग एकत्र होकर उस दोनों व्यक्तियों की चारों तरब खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुँची 112 पुलिस ने जानकारी लेकर लौट गयी। बाद में ग्रामप्रधानपति सुरेन्द्र पासी ने थाना में लिखित तहरीर दी। गांव वालों के अनुसार मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति लगभग 100 साल पुरानी है। उसकी कीमत लाखों रुपये में होगी। थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया की मूर्ति चोरी की जानकारी है। छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !