Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज के श्रीठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीयूट बरहपुर विद्यालय के संस्थापक...

नंदगंज के श्रीठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीयूट बरहपुर विद्यालय के संस्थापक स्व. गोपाल सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोंजन।

नंदगंज के श्रीठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीयूट बरहपुर विद्यालय के संस्थापक स्व. गोपाल सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोंजन।

नंदगंज ⁄ गाजीपुर– श्रीठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीयूट बरहपुर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।

फ़ोटो- नंदगंज के श्रीठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीयूट बरहपुर विद्यालय के संस्थापक स्व. गोपाल सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें।

इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से आगंतुकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने लोकगीत, भक्ति गीत, नृत्य और फौजियों पर आधारित एकांकी की प्रस्तुतियाँ काफी सराहनीय रही। नन्हें मुंन्ने बच्चों द्वारा बसंत गीत, राष्ट्रीय गीत सहित अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की संयोजक त्रिभुवन नाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्व. गोपाल सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। जिस दौरान उन्होने ने कहाँ कि सपना सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रवाद से प्रेरित कार्यक्रम देखकर मन हर्षित हो उठा। बच्चों में बसुधैव कुटुम्बकम की भावना ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही पल्लवित तथा पुष्पित हो सकती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव पूर्व ग्रामप्रधान पति मुन्ना सिंह प्रशान्त सिंह ,हरिनाथ सिंह, राजेश यादव, राहुल यादव,बुलबुल सिंह, क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विजय शंकर यादव तथा प्रबंधक मोती सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !