21 वर्षों से फरार चला रहा हत्या का वांछित इनामिया हिस्ट्रीशीटर 02 किलो 608 ग्राम नाजायज गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार
गाजीपुर – थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा विगत 21 वर्षों से फरार चला रहा हत्या का वांछित इनामिया हिस्ट्रीशीटर 02 किलो 608 ग्राम नाजायज गांजा के साथ रविवार को हुआ गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया गाजीपुर के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रेवतीपुर– नगदीलपुर करहिया पुलिया पर मामूर थे कि जरिए मुखबीर की सूचना पर थाना दिलदारनगर व थाना सुहवल द्वारा रविवार को इनामिया वाँछित अपराधी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ राजभर पुत्र स्व0 रामअशीष राजभर निवासी ग्राम अवकल (त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभ्युक्त के खिलाफ मृतक शिवपूजन सिंह पुत्र स्व0 रमायन सिंह निवासी ग्राम अवकल(त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर की हत्या के आरोप मे जिसके सम्बन्ध में थाना सुहवल पर मु0अ0सं0 127/2000 धारा 147/ 148/ 149/ 302/324/506 भा0द0वि0 व मृतक तहसीलदार सिंह पुत्र रामाणय सिंह निवासी ग्राम अवकल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर की हत्या जिसके सम्बन्ध में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 289/2000 धारा 302/ 201/ 506/120B भा0द0वि0 पंजीकृत है। जो मुकदमा उपरोक्त में वाँछित चल रहा था। विगत 21-23 वर्षों से फरार चल रहा था,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम .एसओ प्रशान्त कुमार चौधरी ‚का0 मधुरेन्द्र ‚ का0 सौरभ यादव ‚ का0 मृदुल त्रिपाठी का0 लखपति राम‚ का0 चालक अभिषेक यादव आदि लोंग रहे।

