Saturday, June 20, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां हरबल्लमपुर गांव के समीप रेल पटरी दो हिस्सों में टूटनें के...

जमानियां हरबल्लमपुर गांव के समीप रेल पटरी दो हिस्सों में टूटनें के कारण घण्टाें खड़ी रही ट्रेनें।

जमानियां हरबल्लमपुर गांव के समीप रेल पटरी दो हिस्सों में टूटनें के कारण घण्टाें खड़ी रही ट्रेनें। 

जमानियां ⁄ गाजीपुर:– स्थानीय क्षेंत्र स्थित हरबल्लमपुर गांव के समीप सुबह के करीब 8:30 बजे अप विभूति एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद के पास अप लाइन में रेल पटरी दो हिस्सों में टूट गयी। संयोंग अच्छा था कि कोई घटना नहीं हुई वहीं ग्रामीण की सूचना पर अप सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को दरौली में रोका गया जिससे रेल हादसा टल गया।

फोंटाे– जमानियां हरबल्लमपुर गांव के समीप टूटी रेल की पटरी।

ठंड के मौसम में तापमान गिरने से रेल पटरी भी सुरक्षित नहीं है। वहीं रेल पथ कर्मियों ने रेल पटरी को दुरुस्त किया तब जाकर काशन 30 में ट्रेन को पीडीडीयू की ओर रवाना किया गया। हरबल्लमपुर गांव के ग्रामीण रेल पटरी के किनारे खेतों की तरफ घूम रहे थे तभी सुबह 8:40 बजे उनकी अप रेल लाइन की टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी। रेल पटरी टूटने की जानकरी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

दरौली स्टेशन से पटरी टूटने की जानकारी दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी वहां से अप लाइन में आ रही सीमांचल एक्सप्रेस को दरौली रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद रेल पथ विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुँच कर टूटी हुई रेल पटरी में क्लैम्प बांध कर काशन के सहारे ट्रेनों का परिचालन बहाल कराया। इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि अप लाइन में रेल पटरी टूटी है जिसमें क्लैम्प लगाकर दुरुस्त कर दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !